Wednesday, February 5, 2025

शराबबंदी पार्टी का अहम मुद्दा, किसानों के लिए मुफ्त बिजली की मांग- एमएलसी बिछेलाल राजभर

शामली। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने एमएलसी बिछेलाल राजभर का शामली पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।

रविवार को भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के एमएलसी बिछेलाल राजभर शामली पहुंचे। शहर के कैराना रोड स्थित एक होटल में संगठन की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव निधि मंसूरी और मंत्री प्रतिनिधि युनुस इमरान मंसूरी के नेतृत्व में भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एमएलसी बिछेलाल राजभर ने कहा कि शराबबंदी पार्टी का अहम मुद्दा है, जिसके लिए वह हमेशा से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्य के लिए पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में भी मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए और इसके लिए वह लगातार आवाज उठा रहे हैं। पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए पार्टी हमेशा कार्य करती आ रही है।

उन्होंने संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुजीत बंजारा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन पूनिया, जिलाध्यक्ष महिपाल, अनिल शर्मा, तारिफ एडवोकेट, मांगेराम प्रधान, मोनिका शर्मा, गीता देवी, जमील मंसूरी, टीटू प्रधान, इंदू गोयल, प्रीक्षित प्रधान, मंजूर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय