Wednesday, July 3, 2024

प्रियंका गांधी 27 मई को कांगड़ा और चंबा में करेंगी जनसभाओं को संबोधित

धर्मशाला। अंतिम चरण में हिमाचल में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने प्रचार को धार देने के लिए हिमाचल का रुख कर लिया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस से भी पार्टी के केंद्रीय नेता हिमाचल में जनसभाएं कर माहौल अपनी अपनी तरफ करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 27 मई को हिमाचल दौरे के दौरान कांगड़ा और चंबा में दो जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।

प्रियंका 27 मई को पहले कांगड़ा जिला के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दोपहर में वह चंबा में जनसभा करेंगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल की शिमला संसदीय सीट में जनसभा को सम्बोधित किया है। वहीं अब 27 मई को प्रियंका गांधी कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा के पक्ष में जनसभाएं कर हवा कांग्रेस के पक्ष में करने की कोशिश करेंगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में एक जून को चार सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके साथ ही इसी दिन विधानसभा की छह सीटों पर भी चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में दोनों ही दलों भाजपा और कांग्रेस के लिए इन चुनावों में जीत काफी मायने रखती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय