Saturday, May 10, 2025

यमुनानगर: जिले में रहा शांतिपूर्ण मतदान, 65 प्रतिशत से अधिक मत पड़े

यमुनानगर। छठे चरण के लोकसभा चुनाव के चलते शनिवार को जिला यमुनानगर जिले की चारों विधानसभाओं में मतदाताओं में सुबह से ही मतदान करने का उत्साह देखा गया। बूथों पर लंबी- लंबी कतारें देखी गई। जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी 963 बूथों पर मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम देखा गया और मतदान शांतिपूर्ण रूप से चला।

वहीं यमुनानगर की रामपुरा कालोनी के बूथ नम्बर 50 पर कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई और पुलिस ने मामले को मौके पर शांत करवाया। वहीं संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर वोटिंग मशीन खराब होने से कुछ समय के लिए मतदान रूका रहा। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर प्रदेश से सटे गांव टापू माजरी के ग्रामीणों ने लोकसभा में मतदान का बहिष्कार किया हुआ था। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने वहां के लोगों को समझाने का प्रयास किया। उसके बावजूद भी वहां पर मतदान नही हुआ।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी हल्के में और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने माडल टाऊन के बूथ पर मतदान किया। वहीं जगाधरी की इंद्रा कालोनी के स्वतंत्रता सेनानी मोहन लाल सेठी ने भी मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से सभी बूथों का दौरा करते रहे। वहीं पुलिस की अधिकतर टीमें संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर पैनी नजर बनाकर रखी। इन बूथों पर पुलिस बल अधिक लगाया गया। खबर लिखे जाने तक मतदान जगाधरी में 69.2., रादौर में 67.2, सढौरा में 69.8 और यमुना नगर में 61.7 प्रतिशत रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय