Friday, April 25, 2025

मतदाता अभिनंदन समारोह में बोले संजीव बालियान, अपनी किसी कमी की वजह से हार मिली, उसे दूर करुंगा

 

मुजफ्फरनगर। लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि अपनी किसी कमी की वजह से उन्हें हार मिली है। उस कमी को दूर करूंगा और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा। जानसठ रोड स्थित एक बेंक्वेट हॉल में भाजपा के मतदाता अभिनंदन समारोह में संजीव बालियान ने कहा कि एक जमाने में जिले में अपराधियों का बोलबाला था। प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही अपराधियों पर अंकुश लगा है।

[irp cats=”24”]

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि जिले की जनता ने दो बार सेवा का अवसर दिया। जनता के आशीर्वाद से केंद्र में मंत्री बने। दस साल में सड़क से लेकर हाइवे, रेल लाइन से लेकर स्टेशन तक बनवाए हैं। विद्युत आपूर्ति 24 घंटे कराई। इसके बाद भी चुनाव में हार हुई है। वह इस हार को स्वीकार करते है। कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर साथ दिया। मेरे अंदर कोई कमी रही होगी, उस कमी को दूर करूंगा, कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा।

 

कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रूपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, राजीव गर्ग, अक्षय पुंडीर, श्रीमोहन तायल, अचिंत मित्तल, सुनील दर्शन, गौरव स्वरूप, पवन अरोरा आदि ने विचार रखे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय