Wednesday, February 5, 2025

हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई, लंबी उम्र की कामना की

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया। रांची के मोरहाबादी आवास पर आयोजित इस विशेष अवसर पर 81 पाउंड का केक काटा गया। शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने खुद केक नहीं काटा बल्कि उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस जिम्मेदारी को निभाया और केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस राज्य के आंदोलनकारी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज जन्मदिवस है। आज उनका 81 वां जन्मदिन हमलोग मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी राज्य के विभिन्न जिलों में धूमधाम से उनका जन्मदिवस मनाया जा रहा है। हम लोग सब मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की लंबी उम्र की कामना करते हैं और बधाईयां देते हैं। शिबू सोरेन के जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आवास पर पहुंचे। रघुवर दास ने शिबू सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और साथ ही उनकी पत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि रघुवर दास शुक्रवार को ही सक्रिय राजनीति में फिर से लौटे आए हैं। उन्होंने रांची में भाजपा की सदस्यस्ता ग्रहण की। इससे पहले 14 महीने तक वो ओडिशा के राज्यपाल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय