Saturday, May 10, 2025

बड़ौत दुर्घटना: जैन समाज ने मृतकों के आश्रितों को मुआवजे की मांग

शामली। गुरुवार को शहर के जैन धर्मशाला में भारतीय जैन संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ौत में हुई दर्दनाक दुर्घटना में जैन समाज के लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई गई।

पलवल : घर में घुसकर युवक को मारी गोली, छह महीने पहले की कोर्ट मैरिज

संगठन के संरक्षक मोहित जैन ने कहा कि जनपद बागपत के बड़ौत में हुई इस गंभीर दुर्घटना पर अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की राहत राशि की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि कुंभ में हुई एक अन्य दुर्घटना में तुरंत मुआवजे की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन बड़ौत दुर्घटना में जान गंवाने वाले जैन समाज के लोगों के लिए अभी तक कोई आर्थिक सहायता घोषित नहीं की गई है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जैन समाज में गहरी नाराजगी है।

शामली में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि बड़ौत दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत राशि प्रदान की जाए। बैठक में पंकज जैन, मयंक जैन, सचिन जैन भगतजी, राजीव जैन, अजय जैन, आलोक जैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय