Saturday, May 10, 2025

नोएडा के इको विलेज-वन सोसायटी में बच्चों के विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के इको विलेज-वन सोसायटी में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को लेकर बच्चों के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच कुछ बड़े भी झगड़े में शामिल हो गए। इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

इसके अलावा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चोटपुर कॉलोनी में ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक से हुए विवाद के बाद दुकानदार को लाठी-डंडे, सरिया और हॉकी से पीटकर लहूलुहान करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना बिसरख क्षेत्र के ईको विलेज-वन सोसाइटी में रहने वाले कुछ  बच्चों के बीच बीती रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच कुछ बड़े भी झगड़े में शामिल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल एक बालअपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

मुज़फ्फरनगर में उद्योग बंधु की बैठक, डीएम ने अफसरों को दिए उद्यमियों की समस्या दूर करने के निर्देश

वहीं थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चोटपुर कॉलोनी में ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक से हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी दुकान पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने चालक और दुकानदार को लाठी-डंडे, सरिया और हॉकी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। चोटपुर कॉलोनी निवासी सुमेर कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है कि चोटपुर मोड़ पर कुमार ट्रेडर्स के नाम से उसकी दुकान है। दुकान पर विनोद नामक युवक ट्रैक्टर चलाता है। वह दुकान पर काम कर रहा था।

अचानक ललित, गौरव और उनके चार-पांच साथी हाथ में लाठी-डंडे, सरिया और हॉकी लेकर जान से मारने की नियत से दुकान पर आ धमके। आरोपियों ने सुमेर सिंह और विनोद को इतना पीटा कि दोनों लहूलुहान हो गए । आरोपियों ने लोहे की सरिया से दोनों का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी  ने बताया कि नामजद आरोपी गौरव और ललित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय