Tuesday, March 11, 2025

हरियाणा। भाजपा ने पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं को सौंपी निकाय चुनाव की कमान

चंडीगढ़। हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को ग्राउंड पर उतार दिया है। केंद्र व हरियाणा के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के अलावा पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं की भी अब अलग से ड्यूटी लगाई गई है।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की स्वीकृति के बाद प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने शुक्रवार को उन नेताओं की सूची जारी की है, जिनकी निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को फरीदाबाद नगर निगम का इंचार्ज बनाया है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को गुरुग्राम तथा पूर्व परिवहन व उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा को मानेसर नगर निगम का प्रभारी बनाया है। हिसार नगर निगम की जिम्मेदारी पूर्व कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर को दी गई है।

करनाल नगर निगम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बतौर इंचार्ज प्रबंधन देखेंगे। पानीपत नगर निगम की कमान पूर्व पब्लिक हेल्थ मंत्री डॉ़ बनवारी लाल तथा रोहतक निगम की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट वेदपाल को दी है। यमुनानगर नगर निगम की कमान पूर्व सांसद संजय भाटिया को सौंपी है। अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों का प्रबंधन पार्टी ने अशोक गुर्जर को सौंपा है। पटौदी नगर परिषद में पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला को इंचार्ज बनाया है।

वहीं सिरसा नगर परिषद की कमान पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा तथा थानेसर नगर निगम का जिम्मा पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल को सौंपा है। बराड़ा नगर पालिका में यमुनानगर के निवर्तमान मेयर मदन चौहान, बवानीखेड़ा में पूर्व वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल, सिवानी में वेद फूलां, लोहारू में देवेंद्र शर्मा चेयरमैन, जाखल मंडी में पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, फरुर्खनगर में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, नारनौंद में धुम्मन सिंह किरमिच तथा आदमपुर में अमरपाल राणा चेयरमैन को इंचार्ज बनाया है।

पार्टी ने बेरी नगर पालिका के चुनाव के लिए शंकर धुप्पड़ को तथा जुलापना में वरिष्ठ नेता राजकुमार कटारिया को इंचार्ज बनाया है। पुंडरी में विजयपाल सिंह एडवोकेट, कलायत में भारत भूषण जुयाल, सीवन में चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, इंद्री में रोजी मलिक आनंद, नीलोखड़ी में अमरनाथ सौदा, कनीना में पूर्व मंत्री संजय सिंह, अटेली मंडी में महेश चौहान, तावड़ू में गोपाल शर्मा, हथीन में समय सिंह भाटी, कलानौर में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, खरखौदा में हुकम सिंह भाटी तथा रादौर नगर पालिका में में नीता खेड़ा को इंचार्ज बनाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय