Monday, April 14, 2025

मेरठ में बच्चों के विवाद में फायरिंग, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

मेरठ। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के विवाद में फायरिंग करने के आरोपी पिता और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम इकराम और उसका पुत्र अली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए इकराम दिल्ली चला गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ लिया।  इस मामले में दो आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं।

 

संगीत सोम के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दी शिकायत, रामगोपाल यादव पर की थी अशोभनीय टिप्पणी

 

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बनीसराय में एक मार्च की रात गली में खेल रहे शाह आलम के बच्चों का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। इस पर शाह आलम ने बच्चों को डांट दिया था। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के बच्चों के परिजन शकील पहलवान, इकराम, आजम, अली, हुसैन, हमजा, अबूबकर और एक अज्ञात हाथों में तमंचे व पिस्टल लेकर आ गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शाह आलम को घेर लिया। आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी।

 

 

10 अप्रैल सीएम योगी की ज़िन्दगी का होगा आखिरी दिन ?, एसपी को भेज दी चिट्ठी- दम है तो सीएम को बचा लो !

गोली शाह आलम के सिर के ऊपर से निकल गई। शाह आलम का पुत्र अल्ताफ उसे बचाने के लिए आया तो उस पर भी गोलियां चला दीं। वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों में छिप गए थे। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हमजा और हुसैन को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अब इकराम और अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :  पीसीबी ने कोर्बिन बॉश पर लगाया एक साल का बैन, आईपीएल खेलने के लिए छोड़ा था पीएसएल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय