Saturday, June 15, 2024

बुलंदशहर में ससुराल वालों के खाने में नींद की गोली मिलाकर महिला घर से जेवर और नकदी लेकर फरार

बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने पति और ससुराल वालों को रात के खाने में नशे का पाउड़र मिलाकर खिलाकर बेहोश कर फरार हो गई। जाते समय महिला घर से लाखों के जेवर, 20 हजार की नकदी और बेटी को ले गई। पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह हुई जब वो होश में आए। ससुरालियों ने थाने में तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सदस्य घर पर थे। उसके पुत्रवधू ने सब्जी और अन्य खाना बनाया। सास, ददिया सास, पति, ननद देवर सभी ने खाना खाया। ससुर ने खाना नहीं खाया था वह अपने कमरे में जाकर सो गए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गुरुवार की सुबह सात बजे ससुर की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं। आवाज देकर उठाना चाहा लेकिन सब बेसुध पड़े थे। इससे उसके होश उड़ गए। उसने बहू को आवाज दी तो उसका कोई अता-पता नहीं मिला। वह घर से गायब थी। ससुर ने पड़ोसियों की मदद से बेसुध परिजनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया तो पता चला कि वो वहां नहीं पहुंची है।
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने चांदी के जेवर 20 हजार की नकदी और दो साल की बेटी को अपने साथ ले गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय