Saturday, April 26, 2025

मेरठ की जेल में दो साल के बच्चे ने काटा केक, बंदी बोले ‘हैंपी बर्थडे टू यू’  

मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ में किन्हीं परिस्थितियों के कारण एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ बंद है। महिला बंदी के बच्चे का जन्मदिन 26 अप्रैल को था। जेल में बंद महिला ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही करना चाहती थी। लेकिन जेल की चाहरदीवारी के भीतर कैद महिला बेटे का जन्मदिन ना मना पाने के लिए बेबस थी।

इसकी जानकारी जेल अधिकारियों को लगी तो उन्होंने महिला बंदी से बात की और उसके बेटे का जन्मदिन मनाने का भरोसा दिया।

मेरठ जिला कारागार को बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए सजाया गया। इतना ही नहीं जेल में अन्य बंदी महिलाओं के साथ जो बच्चे हैं उनको भी बच्चे के जन्मदिन पर बुलाया गया। जेल अधिकारियों बच्चे का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया। जेल में बच्चे से केक कटवाया गया और सभी को बांटा गया। बच्चों को टाफियां दी गईं।

[irp cats=”24”]

जिला जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में बंद महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी रहते हैं। इनमें से एक महिला बंदी के बेटे का जन्मदिन था। जब जेल प्रशासन को बच्चे के जन्मदिन का पता चला तो नियमों के अंतर्गत जेल परिसर में ही जन्मदिन की पार्टी का इंतजाम किया गया। उन्होंने बतायाकि अन्य बंदियों को भी बच्चे के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया गया। सभी ने धूमधाम से जेल परिसर में बच्चे का जन्मदिन मनाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय