Sunday, April 13, 2025

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 19 से 24 मार्च तक बारिश और सर्द हवाओं के आसार

 

प्रयागराज। प्रयागराज में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। दिनभर खिली धूप के बावजूद तेज हवाओं ने गर्मी को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया।

लखनऊ का सफर होगा आसान, 13 अप्रैल के बाद एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगी गाड़ियां

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन गुरुवार 20 मार्च से इसमें अचानक बदलाव आने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। यह सिलसिला 22 मार्च तक जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कानपुर का एकता गुप्ता हत्याकांड : कमिश्नरेट पुलिस ने स्टेट मेडिको लीगल सेल से मांगा अभिमत

मंगलवार को दिनभर गर्मी के साथ तेज सतही हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान बढ़ नहीं सका। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। खास बात यह है कि बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है।

जिस बालिका की शादी हो जाए,उसका नाम मतदाता सूची से काट दे, मृत्यु प्रमाणपत्र के बाद ही मृतक का नाम काटे- मनीष बंसल 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 से 22 मार्च तक बारिश होगी, जबकि 23 मार्च से आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक तेज हवा और बारिश लोगों को राहत देने वाली है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन कानून से मुसलमानों को होगा फायदा, मस्जिद-मदरसों पर खतरा नहीं : मौलाना बरेलवी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय