Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में हज हाउस फिर होगा आबाद,अगले साल हज हाउस से रवाना होंगे हज यात्री

गाजियाबाद। करीब सात साल से बंद पड़े हज हाउस के दिन अब बहुरने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के पदाधिकारियों ने हज हाउस का दौरा कर उसकी साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति सचिव एसपी तिवारी, समिति के सदस्य सरफराज अली, ओएसडी जावेद अली खान और जावेद खान गाजियाबाद पहुंचकर हज हाउस का निरीक्षण किया।

 

 

[irp cats=”24”]

अगले साल हज हाउस से रवाना होंगे हज यात्री

निरीक्षण के बाद हज समिति के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि 2025 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हज यात्रियों आला हजरत हज हाउस से रवाना करने की तैयारी है। उससे पहले हज हाउस की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। यहां से यात्रा शुरू करने वाले पुरुषों को विशेष बेल्ट और महिलाओं को एक विशेष स्कार्फ दिया जाएगा। बैल्ट और स्कार्फ के जरिए हज यात्रियों के भारतीय होने की अलग से पहचान हो सकेगी।

सपा सरकार में बना था हिंडन किनारे हज हाउस

सपा सरकार ने 50 करोड़ की लागत से हिंडन किनारे 4.3 एकड़ में फैले हज हाउस का निर्माण कराया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में इसका लोकार्पण किया था। उसी साल कुछ हज यात्री यहां से रवाना किए गए थे। फरवरी, 2018 में नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) न होने के चलते हिंडन को प्रदूषित करने की बात पर बंद करा दिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय