Saturday, April 26, 2025

 किसानों के लिए आफत बनी बारिश, मेरठ में धान की फसल को भारी नुकसान

मेरठ। भादों के अंतिम दिन लगी बारिश की झड़ी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। धान की फसल खेतों में गिर गई है और पानी भर गया है। आशंका है कि फसल को काफी नुकसान होगा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

इसे देखते हुए मेरठ में जिलाधिकारी डीएम दीपक मीणा ने शहर के 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर कर दी है। बुधवार रात 11 बजे तक 40 मिमी. बारिश दर्ज की गई। तापमान 8.7 डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा।

[irp cats=”24”]

सितंबर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सितंबर में दूसरी बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। 18 दिन में ही 261 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश अब किसानों के लिए आफत बन रही है।

 

कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर व अरुण ने बताया कि सामान्य से अधिक बारिश किसानों के लिए संकट लेकर आई है। यह बरसात गर्मी में बोई गई खड़ी फसलों जैसे धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और दलहन पर बुरा असर डाल सकती है। यह फसल सितंबर के मध्य तक कटने लगती हैं। जो धान की फसल गिर गई है, उसमें नुकसान होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय