Saturday, April 26, 2025

नोएडा में फैक्ट्री में लगा स्टीम प्रेस का बॉयलर फटा, कई श्रमिक घायल

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के सेक्टर-63 में स्थित एक कंपनी में प्रेस करने के लिए बनाए गए दो बॉयलर फट गए। इस घटना में कंपनी में काम करने वाले 20 लोगों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

‘सिंधु जल संधि’ पर निर्णय, पानी मोड़ेगा भारत, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा में बिछेगा नहरों का जाल

[irp cats=”24”]

 

 

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के सी-112 सेक्टर-63 स्थित विंडसर कंपनी में कपड़े प्रेस करने का काम चल रहा था। इसी बीच आज सुबह को दो स्टीमर बॉयलर फट गए। इस घटना के चलते कंपनी में लगे शीशे टूट गए तथा दीवारों में दरार आ गई।

 

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से बात की, सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने को कहा

 

 

 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस घटना में वहां काम कर रहे सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष, मनोज पासवान, सुनीता, आशा, रानी, भूमि, कल्प सिंह, प्रमोद, रजनीश, लोकेश, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र, अतुल घायल हो गए। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर अधिकारी मौजूद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय