Friday, April 18, 2025

हर बूथ को जीतने के लक्ष्य से की लोकसभा चुनाव की तैयारी, समाजवादी ने मासिक बैठक में बनाई रणनीति

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित सपा की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत के संचालन में सम्पन्न हुई। सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी ने कहा कि जनपद के सभी बूथों पर जीत के लक्ष्य के साथ जनपद की दोनों लोकसभा पर चुनाव की तैयारी की जा रही है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा में वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में मजबूत बूथ कमेटी गठन का कार्य सबसे महत्वपूर्ण अभियान मानकर किया जा रहा है। रूठे व निराश कार्यकर्ताओ के घर-घर पहुंचकर उनको पार्टी में सक्रिय किया जा रहा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों मजदूरों, युवाओं का उत्पीडऩ करने वाली तथा खिलाडिय़ों को अपमानित करने वाली भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेंगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को सम्मान केवल सपा देने में सक्षम है, इसलिए यूपी में लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन बड़ी जीत दर्ज कराने जा रहा है।

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र  बॉबी त्यागी ने कहा कि सदर विधानसभा में मजबूत बूथ कमेटी गठन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार हर वार्ड में कार्य जारी है। मीटिंग में उड़ीसा ट्रेन दुर्घटना में 288 से अधिक लोगो की मृत्यु पर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया तथा दुर्घटना के पीडि़तों को 25 लाख व घायलों को 10  लाख के मुआवजे की मांग के साथ दुर्घटना के लिए जिम्मेदारों को कड़ी सजा की मांग की गई।

मीटिंग में मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर, सतेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सपा नेता साजिद हसन, महानगर महासचिव सलीम मलिक, सपा नेता अलीम सिद्दीकी, कुशलपाल त्यागी, असद पाशा, धर्मेंद्र नीटू, विधानसभा अध्यक्ष सैयद नोशाद अली, सतबीर त्यागी, पंडित सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, मुन्ना ककराला, मास्टर खुर्शीद, इकराम प्रधान, राशिद मलिक, नवाब इम्तियाज कुरैशी, हारून अली सिद्दीकी, मास्टर अल्ताफ, सुक्कड़ सिंह वाल्मिकी, अरशद मलिक, शशांक त्यागी, अनेश निर्वाल, रामपाल सिंह पाल, अन्नू कुरैशी सभासद, इसराइल पहलवान, सलीम अंसारी, आशीष त्यागी, हाजी गुफरान, शाने आलम तेवड़ा, आमिर कासिम एडवोकेट, शादाब राणा, सलमान त्यागी, पंकज सैनी, श्यामसुंदर, सभासद शहजाद चीकू सहित अनेक सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर पहुंची बोधगया मुक्ति पदयात्रा, 12 मई को महाबोधि मंदिर में जुटेंगे 12 लाख अनुयायी, मंदिर को कब्जा मुक्त कराने का संकल्प
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय