Sunday, June 9, 2024

पूर्व यूपीए सरकार में आए दिन होते थे घोटाले : अनुराग ठाकुर

धर्मशाला। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व में यूपीए की सरकार के समय में आए दिन नया घोटाला सामने आता था जबकि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में आज तक किसी पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप तक नही लगा है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय में भ्रष्टाचार चरम पर था, वहीं मोदी सरकार ने विकास के दम पर देश को विश्व की अग्रिम पंक्ति पर लाकर खड़ा कर दिया है। मोदी सरकार के राज में आज पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि मोदी राज में भारत आत्मनिर्भर बना है। भारतीय सेना का आधुनिकीकरण हुआ है। उन्हें जहां आधुनिक हथियार मिल रहे हैं वहीं आत्मनिर्भर भारत अब दूसरे देशों को भी हथियार बनाकर बेच रहा है। अनुराग ठाकुर सोमवार को कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जसूर में आयोजित भाजपा के महाजनसंर्पक अभियान रैली को संबोधित कर रहे थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिमी बंगाल सहित अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वहां नौकरियां बिक रही हैं। पश्चिमी बंगाल में तुष्टिकरण और हिंसा का बोलाबाला है। ममता राज में आए दिन हिंसा का तांडव हेाता है। खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां निशाना बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल के अलावा बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां भी सरकारी नौकरियां बेची जा रही हैं। मध्यप्रदेश में पूर्व कांगे्रस सरकार के कार्यकाल में किसानों के कर्जे माफ करने के वायदे किए गए लेकिन वह माफ नही किए गए। कांगे्रस की करनी और कथनी में अंतर है जिसके चलते लोग भाजपा को पंसद कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में सभी चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी और केंद्र में तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
58,054SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय