Tuesday, April 29, 2025

‘बिग बॉस ओटीटी 3’: सोनम खान और ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित आएंगी नजर

मुंबई। कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में कौन-कौन शामिल होगा, इस पर कई तरह की अटकलबाजी चल रही है। अब इस लिस्ट में सोनम खान और ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है। सोनम खान ‘त्रिदेव’, ‘अजूबा’ और ‘विश्वात्मा’ जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

 

 

[irp cats=”24”]

वह लंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में वापसी करने की तैयारी में हैं। वहीं दिल्ली की वायरल “वड़ा पाव गर्ल” चंद्रिका दीक्षित भी इस लिस्ट में शुमार है। आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि सोनम खान, चंद्रिका दीक्षित, टीवी एक्ट्रेस सना सुल्तान और कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेंगे। ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ में नजर आने वालीं एक्ट्रेस चेष्टा भगत और निखिल मेहता भी इस सीजन में नजर आएंगे।

 

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को इस बार सुपरस्टार सलमान खान नहीं, बल्कि ‘झक्कास’ एक्टर अनिल कपूर होस्ट करेंगे, जो रूल्स तो नए लेकर आएंगे, लेकिन गेम वही पुराना होगा। ‘बिग बॉस ओटीटी 3′ का प्रीमियर 21 जून से जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगा। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ 2023 में प्रसारित हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ये एक ब्लॉकबस्टर सीजन रहा। इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती और अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय