Wednesday, April 30, 2025

मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक के पास स्थित अपना अस्पताल नामक निजी हॉस्पिटल में देर रात डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हैं एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतक महिला के परिजन ने जमकर हंगामा किया एवं उक्त निजी हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

 

दरअसल पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र एक निजी अस्पताल अपना हॉस्पिटल का है। जहां पर एक देहरादून निवासी युवक अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए मुजफ्फरनगर आया था। जहां उसने अपनी पत्नी को अपना हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया। जिसके बाद डिलीवरी के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जहा हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा महिला को मेरठ रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने महिला के शव को अस्पताल में रखकर जमकर हंगामा किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

[irp cats=”24”]

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय