Monday, May 12, 2025

बुलंदशहर में ट्रक-बस में टक्कर, चार यात्रियों की मौत, नौ घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अडोली तिराहे पर शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक और साहिबाबाद डिपो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि नौ यात्री घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से दिल्ली जा रहे थी। बुलंदशहर जिले में अडौली तिराहे के पास दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गयी। नौ लोग घायल हुए हैं। बातचीत में पता चला है कि बस में सवार सभी यात्री संभल और बदायूं के हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने बताया कि अडौली तिराहे के पास बस और ट्रक में टक्कर हुई। ट्रक नगालैंड का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक अनियंत्रित हो गया और बस में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है। आठ से दस लोग घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय