Wednesday, April 30, 2025

सहारनपुर में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती 

सहारनपुर। बेहट रोड पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घुन्ना निवासी सोहन कुमार ने बताया कि उसका भाई मोहन (27) गांव में रहने अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ बाइक पर बीती रात गांव देवला जा रहा था। वह जब बेहट रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहन और दीपक घायल हुए।
लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मोहन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, अग्रसैन चौक के पास हरियाणा परिवहन निगम की बस की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद से महिला बेहोश है। वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पाई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय