Monday, May 20, 2024

डिप्टी सीएम मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज,कहा- लोकसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस दौरान उन्होंने गठबंधन को लेकर यह बड़ी बात कही।

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के साथ ही पूरे देश में में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा के साथ है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिसे कांग्रेस ने रोके रखा था, अब उस महिला विधेयक को पास कर भाजपा ने महिलाओं को उनका हक दिया है। कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा जीत की ओर है और विपक्षियों की जमानत जब्त होगी।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने बाईपास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये सब बातें कहीं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को न मानने वाले अब अयोध्या में मत्था टेकने जा रहे हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव को निशाने कर लिया। उन्होंने कहा कि पीडीए, डीडीए कुछ नहीं चलेगा। कांग्रेस के महिला आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस जितने चाहे उतना प्रत्याशियों को टिकट दे। लेकिन जीत तो भाजपा की ही होगी। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय