Tuesday, April 29, 2025

एशियन गेम्स में पदक से चूकी प्रियंका गोस्वामी

मेरठ। चीन में आयोजित एशियन गेम्स में शुक्रवार सुबह मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में प्रतिभाग किया। लेकिन प्रियंका पदक लेने में कामयाब नहीं हो सकी। प्रियंका ने 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 5वां स्थान पर हासिल किया। बताया गया कि एक घंटा 43 मिनट सात सेकंड के समय के साथ प्रियंका ने दौड़ पूरी की। कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 में प्रियंका देश को रजत पदक दिला चुकी हैं। प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि प्रियंका ने अच्छा प्रदर्शन किया, उसका पदक तो आना चाहिए था। लेकिन खेलों में कुछ भी संभव है, आज हार है तो कल जीत भी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय