Saturday, April 12, 2025

पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ में किया प्रदर्शन

मेरठ। दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम आपका ध्यान लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित प्रेस/मिडिया की स्वतंत्रता की ओर आकृष्ट करना चाहते हैं। जबसे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से किसी भी स्थिति में अपनी बुराई सुनने को तैयार नहीं है। इसी का परिणाम है कि आज यदि मीडिया का कोई व्यक्ति केंद्र सरकार की नाकामियों की ओर आम जनमानस का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करता है तो सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उसे परेशान किया जाता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार के इशारे पर न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक के संस्थापक व प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उनके मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर,इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त कर लिए गए व कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी भी की गई है।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की आजादी पर हमला है।

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र के चौथे प्रहरी के रूप में देखा जाता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह पूरा कृत्य स्पष्ट तौर पर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के कृत्य को देश व कांग्रेस जन कभी स्वीकार नहीं कर सकते। केंद्र सरकार के इशारों पर न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक के पत्रकारों पर की जा रही कार्रवाई को तुरंत बंद कराया जाए, जिससे देश की मीडिया स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सके और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन हो सके।

यह भी पढ़ें :  “मेरठ में निकलेगा श्रीकृष्ण-बलराम का भव्य रथ, 13 अप्रैल को इस्कॉन की शोभायात्रा में उमड़ेगा भक्तिभाव”

इस अवसर पर प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, अनिल शर्मा, डॉ. अशोक आर्य, रिहाउद्दीन अहमद, राजेंद्र प्रसाद गुर्जर, हरिकिशन प्रजापति, संजय कटारिया, दुष्यंत सागर, रीना शर्मा, तेजपाल डाबका, राहत अली, मतीन रजी, अरविन्द तालियान, अनिल प्रमुख, संजय गुप्ता, पीयूष रस्तोगी, नईम राणा, मुस्तकीम, केडी शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय