Saturday, September 21, 2024

अफगानिस्तान में ताज़ा भूकंप में एक की मौत, 35 घायल

हेरात (अफगानिस्तान)। पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में रविवार को फिर एक भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय सरकार के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में पुष्टि की गई, “आज स्थानीय समयानुसार सुबह 8:06 बजे हेरात में आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”बयान में आगे कहा गया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि रविवार की सुबह कुछ ही मिनटों के अंतराल में हेरात और उसके आसपास के क्षेत्र में भूकंप के दो झटके आए। 7 अक्टूबर को दो घातक भूकंप आए थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी, इसके बाद कई झटके आए, जिसका केंद्र हेरात प्रांत के जिंदा जान जिले में था, जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल हो गए। 7 अक्टूबर से, हेरात में भूकंप के कई झटके आ रहे हैं। विनाशकारी झटकों से बचने के लिए स्थानीय लोगों को घर से बाहर रहने और जमीन पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय