Friday, February 28, 2025

नोएडा में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को आज की गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा भी बरामद किया है। यह पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया था।
 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम उपरालसी थाना जारचा को थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खुर्द अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इसके ऊपर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय