Saturday, April 26, 2025

नोएडा में महिला को गला घोंटकर पिलाया जहरीला पदार्थ,मौत, पति गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की गला घोंटकर की गई हत्या के मामले में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी पति को आज गिरफ्तार कर लिया।
 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती पूजा की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज मृतका के पति देवपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हत्या में प्रयुक्त तार भी बरामद की गई है। जिससे उसने महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

 

[irp cats=”24”]

जिस मकान में उसकी पत्नी रह रही थी वह मकान आरोपी के नाम था। आरोपी नोएडा से अपने गृह जनपद चला गया था। उसकी पत्नी नोएडा छोड़कर वहां नहीं जाना चाह रही थी। आरोपी अपना मकान बेचने की फिराक में था। पत्नी का घर पर कब्जा होने के चलते मकान नहीं बिक रहा था। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी महिला के पास आया तथा उसे समझा कर घर ले जाने का प्रयास किया। जब महिला नहीं मानी तो उसने तार से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इस घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसने महिला को जहरीला पदार्थ पिलाया जो कि मौत होने के कारण उसके गले के अंदर नहीं गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय