Thursday, July 25, 2024

नोएडा में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 6992 वाहनों के चालान व 38 सीज

नोएडा। यातायात व्यवस्था को सुदृढ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान में 6992 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 38 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कियातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस द्वारा सेक्टर-15, सेक्टर-62, सेक्टर-125 व सेक्टर-126 पर विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक मार्ग पर अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन की सहायता से टो किया गया, तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत  34 वाहन को क्रेन द्वारा टो किया गया। दो डग्गामार सहित 42 वाहनों को सीज किया गया। 12 वाहनों पर व्हील क्लैंप लगाकर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी रोड सेफ्टी सेल द्वारा सेक्टर-141 के प्राथमिक स्कूल हरौला गांव व शिव मंदिर सदरपुर में  यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमजन को जागरूक किया गया।  उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे 3813, बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चला रहे 149, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलारहे 93 ,मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे 27, नो पार्किंग जोन में खड़े 814, विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले 503, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 37, वायु प्रदूषण फैलाने वाले 26, दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 101, रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 134 ,तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 32 और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 357 वाहन चालकों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 6,092 चालान किए गए, जबकि 38 वाहनों को सीज किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय