Monday, March 31, 2025

सहारनपुर में युवक की पानी के कुंड में डूबने से हुई मौत, काफी मशक्कत के शव को निकाला,परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर (चिलकाना)। खेत में गए एक युवक की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठी वाला निवासी राजकुमार उर्फ राजू का पुत्र अरविंद (31) सुल्तानपुर धौलाहेड़ी मार्ग स्थित डबल पुलिया के पास बरसात में बने पानी से भरे कुंड के पास घूम रहा था।

 

इसी दौरान पैर फिसलने से अरविंद कुंड में गिर गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने अरविंद को पानी में गिरते देखा, तो शोर मचा दिया। लोगों ने उसके घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिलकाना थाना प्रभारी कपिल देव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब बीस फीट गहरे कुंड से अरविंद को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास गहरे पानी के कारण विफल हो गए।गोताखोर भी नहीं मिले तो मछली पकड़ने वाले दो लोगों ने मछली पकड़ने के कांटे कुंड में डाले। अरविंद के कपड़े कांटे में फंसने के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अरविंद रंग करने वालों के साथ काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का तथा दो लड़की है। तीनों बच्चे छोटे हैं। पत्नी भी लकवाग्रस्त है।

थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि मृतक की पत्नी रूमा देवी ने तहरीर देकर डूबने से पति की मौत होना बताया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय