Saturday, May 18, 2024

सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर,पति की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के बेहट में कलसिया-छुटमलपुर रोड पर शादी समारोह से वापस लौट रहे दंपती की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी जल सिंह (41) पुत्र सुखबीर अपनी पत्नी राजू (32) के साथ कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव कलसिया में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आया था।
वापस लौटते समय गांव बुबका के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोडकर उसका चालक मौके से लेकर फरार हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बेहट ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जल सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय