Wednesday, July 3, 2024

बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दो गिरफ्तार,दराेगा को भी गोली लगी

बदायूं। ई-रिक्शा लूट के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश गौरव सहित दो बदमाशों को मुज़रिया थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस व लूटे गए ई-रिक्शा की बैटरी बरामद की गई हैं। मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गौरव गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में दरोगा विजय धामा भी गोली लगी है। घायल दरोगा व बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुरूवार को बताया कि बीती रात मुज़रिया थाना पुलिस बिल्सी रोड स्थित रफीनगर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध वाहन सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम के रोकने पर बदमाशों ने जानलेवा नियत से फायरिंग कर दी। इसमें दरोगा विजय धामा गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें हत्या आरोपी बदमाश गौरव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी गौरव व उसके साथी सहसवान कोतवाली के अकबराबाद में रहने वाले करन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश गौरव का एक साथी हत्यारोपी इकबालुद्दीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से ईनामी बदमाश और दरोगा घायल हुए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फॉरेंसिक टीम को भी मुठभेड़ स्थल पर बुलाकर तथ्य जुटाते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ईनामी बदमाश गौरव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 4 फरवरी को लूट के बाद मुज़रिया थाना क्षेत्र सगराय गांव के रहने वाले ई रिक्शा चालक सत्यवीर की हत्या की थी। हत्या करने बाद मृतक के शव को एक खंडहर में फेंक दिया। वारदात के बाद बदमाशों ने ई-रिक्शा की दोनों बैटरियां निकाल ली और ई-रिक्शा को खाई में फेंक दिया था। आज गौरव और उसका साथी करन ई रिक्शा की बैटरी बचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। वहीं मामले में

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय