Friday, May 9, 2025

कूड़े के ढेर से छप्पर में लगी आग तीन बकरियां जलकर मरी, कई पशु झुलसे

मोरना। क्षेत्र के गांव खेड़ी फिऱोजाबाद में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने गरीब के छप्पर में आग लग गयी, जिससे तीन बकरियाँ जि़ंदा जलकर मर गयी व अन्य पशु घायल हो गये। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष, लेखपाल ने घटना की जानकारी की व पशु चिकित्सक ने घायल पशुओं का उपचार किया है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिऱोज़ाबाद में शनिवार की दोपहर दोस्त मोहम्मद पुत्र इनामुलहक के पशु घर में छप्पर के नीचे बन्धे हुए थे। अचानक छप्पर में आग लग गयी। आग की लपटें चारों ओर फैल गयी। आग लगती देख ग्रामीणों की भीड़ इक_ा हो गयी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिये कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक छप्पर के नीचे बँधी तीन बकरियाँ जल गयी व एक गाय व एक कटरा झुलस गया।तथा अन्य सामान भी जल गया।

सूचना पर पहुँचे पशु चिकित्सक डॉ. नीरज ने घायल पशुओं की चिकित्सा की, वहीं मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष सुनील कसाना हल्का लेखपाल राजेश ने घटना की जानकारी की।ग्रामीण शाहनजर, शमीम, इनाम, शाहनवाज, वाजिद, ईद्दू, इरशाद आदि ने पीडि़त के लिये मदद की मांग प्रशासन से की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय