Monday, April 28, 2025

नोएडा में बहन के घर रहने आयी युवती ने दोस्त के उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतका के पिता ने उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं आज एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोनों मामलों की जांच थाना पुलिस कर रही है।
 

थाना ईकोटेक तीन के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि कमलेश सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी पश्चिम बंगाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई उसकी बेटी रोशनी उम्र 22 वर्ष अप्रैल 2024 से अपनी बहन निशा निवासी आदर्श कॉलोनी ग्राम कुलेसरा ग्रेटर नोएडा के साथ रह रही थी। जहां पर उसकी दोस्ती चंदन सिंह नाम के लड़के के साथ हो गई। बाद में चंदन सिंह उसकी बेटी रोशनी को नाहक परेशान करने लगा। पीड़ित के अनुसार 10 सितंबर को उसकी बेटी रोशनी ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चंदन सिंह के उत्पीड़न के चलते उसने आत्महत्या किया है।

 

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा आज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मोनू शर्मा पुत्र तेजपाल शर्मा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय