Wednesday, April 2, 2025

सहारनपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पेड पर लटका हुआ मिला शव

सहारनपुर (गंगोह)। गंगोह के मोहल्ला टाकान निवासी रवि (34) पुत्र रामपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव नगर के बाईपास मार्ग स्थित एक कालोनी में पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक अविवाहित था और वह इसी कालोनी में देखभाल के लिए रहता था।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ की मांग, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि रवि बीती रात करीब पूजा पाठ करके और पटाखे छुड़ाकर कालोनी से गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।  सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। लोगों ने सूचना दी तो परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गैंगस्टर लॉरेंस को बिश्नोई समाज ने अध्यक्ष बनाया,जारी किया लेटर,सलमान को दे चुका धमकी

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय