Saturday, May 18, 2024

मुजफ्फरनगर में आम आदमी पार्टी ने तीन नगर पंचायतों में उतारे अपने प्रत्याशी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में जिला मुज़फ्फरनगर की आम आदमी पार्टी इकाई ने तीन नगर पंचायत पर अपने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के साथ नगर पंचायत के सभी वार्डो पर वार्ड मेंबर प्रत्याशी घोषित किये।

बुढ़ाना नगर पंचायत से सत्रह वार्ड मेंबर प्रत्याशियो के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती नसरीन राही पत्नी तोसीफ अहमद (राही), शाहपुर नगर पंचायत के लिए हाजी अकरम उर्फ़ कल्लू ने सभी वार्ड मेंबर प्रत्याशियो के साथ, पुरकाज़ी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मेहँदी रज़ा ने अपने सभी वार्ड मेंबर प्रत्याशियो के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके साथ आम आदमी पार्टी, जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान द्वारा सूचनाओं के आधार पर मुज़फ्फरनगर नगरपालिका से दस वार्ड मेंबर, खतौली नगरपालिका से पांच वार्ड मेंबर, मीरपुर नगर पंचायत से दो व जानसठ नगर पंचायत से तीन वार्ड सभासद प्रत्याशियो ने आम आदमी पार्टी के सिंबल पर अपना नामांकन दाखिल किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय