Saturday, May 11, 2024

मेरठ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। आज आम आदमी पार्टी ने मेरठ में पीएम मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। आप के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।

यही कारण है कि एक के बाद एक केस लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनको जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की नोटिस अरविंद केजरीवाल के काम को रोकने की साजिश है। अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मॉडल आफ गवर्नेंस से घबराए हुए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि 2020 में फिर भाजपा ने अपना पूरा जोर लगा दिया। एक-एक नेता को उतार दिया कई प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रचार प्रसार में लगे रहे, जब उससे भी काम नहीं चला तो दिल्ली का माहौल खराब कर दिया।
आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि एमसीडी का चुनाव आया तो भाजपा को पता था कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को जिताएंगे और भाजपा को निकाल कर बाहर फेंक देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो जाते हैं। इसका यह मतलब होगा कि आम आदमी पार्टी के सारे शीर्ष नेताओं को भाजपा जेल में डाल देगी।

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, सहित पार्टी के सारे शीर्ष नेताओं को जेल में डालने का एक ही मतलब है कि वह आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अगला नंबर हेमंत सोरेन का आएगा। जिनको भाजपा झारखंड में नहीं हरा पाती है।
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अगला नंबर तेजस्वी यादव का आएगा क्योंकि भाजपा आरजेडी और नीतीश कुमार की एलाइंस को बिहार में नहीं हरा पाती है। अगला नंबर पिनाराई विजयन का आएगा क्योंकि भाजपा केरल में उनको नहीं हरा पाती। अगला नंबर स्टालिन का आएगा क्योंकि भाजपा तमिलनाडु में डीएमके को नहीं हरा पाती है। एक के बाद एक भाजपा अपनी सीबीआई और ईडी का प्रयोग करके अपने विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डालने की कोशिश कर रही है।

यह इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास है। अगर आप चुनाव नहीं जीत सकते तो जो लोग आपको चुनाव में हरा रहे हैं।

अंकुश चौधरी ने कहा की सांसद संजय सिंह द्वारा उठाये गए किसान, नौजवान, बेरोजगार, व पुरानी पेंशन बहाली जैसे सभी मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते लगातार हमारे नेताओं का बिना कारण उत्पीड़न किया जा रहा है। बिना साक्ष्य के जेल भेजना और छापेमारी करके डराने की कोशिश हो रही हैं। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम संगठित होकर संघर्ष करेगे अगर 2024 में बीजेपी जीत गई तो देश में लोकतंत्र ख़त्म हो जायेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय