Saturday, May 10, 2025

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में फरार शूटर और दो अन्य आरोपित यूपी में गिरफ्तार 

मुंबई। मुंबई पुलिस की टीम ने बहुचर्चित पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में फरार आरोपित शिवकुमार और दो अन्य आरोपितों को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रविवार को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपितों को पुलिस मुंबई ला रही है। इस मामले की छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपितों को फरार घोषित किया है। मुंबई पुलिस ने इन वांछित आरोपितों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इन तीनों में से एक आरोपित शिवकुमार के बारे में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में छिपे होने की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली थी।

इसी आधार पर मुंबई पुलिस की टीम ने यूपी एसटीएफ के सहयोग से शिवकुमार सहित दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को मुंबई पुलिस मुंबई ला रही है और तीनों को सोमवार को मुंबई की कोर्ट में पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर 12 अक्टूबर को बांद्रा इलाके में कर दी गई थी। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय