Monday, February 24, 2025

बिजनौर में रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा,किसान से इसलिए की थी रुपयों की डिमांड

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के विजिलेंस सेल की एक टीम ने बिजनौर जिले के सदर तहसील के एक लेखपाल सतेन्द्र कुमार को रिश्‍वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

लेखपाल जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर एक किसान से दस हजार रुपए घुस ले रहा था। इस ने जैसे ही रिश्वत की रकम वसूली, कार्यालय के पास ही मौजूद विजिलेंस सेल की बरेली जिले की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया।

रामतौर नामक जिस व्यक्ति ने रिश्वत दिये, उसने पहले ही विजिलेंस टीम में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की गई। विजिलेंस टीम की अगुवाई निरीक्षक इन्द्र सिंह कर रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय