Saturday, May 10, 2025

युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार

रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। मांडर बजारटांड़ निवासी एनामल अंसारी पर इस मामले को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पीड़ित की ओर से दर्ज लिखित आवेदन के अनुसार दुष्कर्म की घटना दस नवंबर की है। उस दिन युवती करीब 12 बजे अपने घर के आसपास घूम रही थी। पीड़िता के परिवार के लोग बाहर गये हुए थे। वह घर पर अकेली थी।

इसी दौरान वहां एनामुल पहुंचा और युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती के परिजन वापस लौटने पर पीड़ित ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी। इसके बाद आरोपित के विरुद्ध मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। बताया जाता है कि वह पूर्व में विभिन्न मामलों में कई बार जेल जा चुका है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय