Monday, May 29, 2023

पत्नी की हत्या का मौके से फरार हुआ आरोपी पति, बच्चों ने पुलिस को दी जानकारी

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव मेदपुर में एक व्यक्ति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

नसरुद्दीन पुत्र रसीद पुचपेड़ा निवासी ने पत्नी फरजाना की हत्या कर दी। घटना के बाद बेटी समरीन ने शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी।

बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वहीं, मृतक के बेटे तालिब, शहजाद, फैजान और तीनों बेटियों ने बताया कि मम्मी और पापा के बीच अक्सर विवाद रहता था। बताया कि पापा मम्मी के साथ मारपीट करते थे।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि कई बार पड़ोसियों ने समझाने का भी प्रयास किया लेकिन, घर में चल रहा विवाद खत्म नहीं हुआ। वहीं, सोमवार को मम्मी को घर पर अकेला पाकर पापा ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी मंजिल पर इस वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय