Sunday, May 4, 2025

मुज़फ्फरनगर में पुलिस दबिश के दौरान छत से कूदा आरोपित, पूर्व चेयरमैन व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

बुढ़ाना। पुलिस ने देर रात धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपित छत से कूद गया। पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर धक्का देकर गिराने के आरोप लगाए है।
पुलिस कस्बे के दयानंद नगर में धोखाधड़ी के मामले में आरोपित चल रहे आशीष जैन के यहां दबिश देने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आरोपित छत से कूद गया। घटना में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची।
जहां पर भाजपा नेता जितेंद्र त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आशीष जैन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय