Saturday, April 27, 2024

हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर देवबंद में पुलिस- प्रशासन रहा अलर्ट

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देवबंद। हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक की हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर देवबंद नगर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दिया। एसपी देहात सागर जैन और नवगंतुक एसडीएम अंकुर वर्मा के नेतृत्व में देवबंद नगर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

शुक्रवार को एसपी देहात सागर जैन, नवगंतुक एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ देवबंद रामकरण सिंह, कोतवाली प्रभारी देवबंद हृदय नारायण सिंह और इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन सहित पुलिस बल ने देवबंद नगर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस-प्रशासन की ओर से देवबन्द नगर के दारूल उलूम चौक, मस्जिद रशीद और मरकजी जामा मस्जिद सहित नगर की बड़ी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी देहात सागर जैन ने इस दौरान कहा कि उनका यह रूटीन मार्च है, नगर और जनपद का माहौल पूरी तरीके सामान्य है।

उन्होंने कहा कि देवबंद में परंपरागत रूप से जुमे की नमाज अदा की गई, नमाज अदा करके लोग अपने घरों को चले गए। उन्होंने लोगों से नगर और जिले में शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय