Saturday, May 10, 2025

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद यूपी सरकार में मंत्रियों की बढ़ाई गई सुरक्षा, किसी को मिलने की अनुमति नहीं

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के चलते प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी सरकार के अगले आदेश तक प्रदेश के मंत्रियों से फिलहाल किसी को मिलने की इजाजत भी नहीं है।

साथ ही, शूटआउट के बाद से पुरे प्रदेश की पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। इसी क्रम में सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं, राज्य के सभी 75 जिलों में धारा 144 भी लागू है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय