Sunday, April 20, 2025

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला हाजी अहसान का शव

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान निवासी हाजी अहसान पुत्र रशीद का फांसी लगा शव कुरैशियान ईदगाह के सामने वाले आम के बाग़ में लटका हुआ मिला। सूचना के बाद गंगोह क्षेत्रधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से 52 वर्षीय हाजी अहसान पुत्र रशीद का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सहारनपुर जनपद की कोतवाली गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान निवासी हाजी अहसान का फांसी लगा शव ईदगाह के समीप आम के बाग़ में पेड़ से लटका हुआ मिला।
सूचना के बाद सीओ गंगोह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर गंगोह में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में ट्रेडिंग का झांसा देकर की 30.70 लाख रुपए की ठगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय