Wednesday, April 16, 2025

सहारनपुर में ट्रेडिंग का झांसा देकर की 30.70 लाख रुपए की ठगी

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कोतवाली मंडी क्षेत्र में माधो विहार निवासी तन्मय सचदेवा के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 30.70 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
https://royalbulletin.in/in-muzaffarnagar-the-painful-death-of-a-young-mans-face-to-face-in-muzaffarnagar/323793
तहरीर में बताया कि ठगों ने उनके पिता संजीव सचदेवा के बैंक खाते से धनराशि निकालकर सात अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी है। खातों की जांच कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी इस फ्रॉड की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।  साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों  को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में लालच में अंधा देवर बना हत्यारा, भाभी की गला घोंटकर हत्या कर शव को बोरी में भर नहर में फेंका
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय