Thursday, April 24, 2025

उत्तराखंड का मिलेट एक ब्रांड के रूप में स्थापित : कृषि मंत्री

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज उत्तराखंड का मिलेट एक ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है। आईटीबीपी में जवानों के भोजन में मिलेट्स (श्री अन्न) का उपयोग काबिले तारीफ है। सरकार मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

रविवार को 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सीमाद्वार कैम्प परिसर में आयोजित मिलेट्स (श्री अन्न) प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह बातें कहीं। इस दौरान मंत्री ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न समूहों द्वारा ‘श्री अन्न’ से निर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। उत्तराखंड सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगातार कार्य रही है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से पूर्व में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट्स भोज का आयोजन कर चुकी है। उन्होंने कहा कि ‘श्री अन्न’ मोटा अनाज हमारी परंपरागत खेती में है।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मिलेट्स ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में मिलेट का उत्पादन अधिक से अधिक हो इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ‘श्री अन्न’ के प्रचार प्रसार के साथ ही उसको बढ़ावा भी मिलेगा। मिलेट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है और हमें अपने आहार में शामिल करना आवश्यक है7 इससे हमारा स्वास्थ्य सुधरेगा, किसानों को आर्थिक व सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा और भूमि की उर्वरा शक्ति बढे़गी, पानी की बचत होगी व पर्यावरण में सुधार होगा।

इस प्रदर्शनी में किसान उत्पादक आयोजक प्रतिनिधि, नेशनल ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं कृषि विभाग (देहरादून), से ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, कंगनी, रामवा, रागी, कुटकी इत्यादि के विभिन्न स्टाल लगाए गए।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम विकास आनन्द स्वरूप,महानिरीक्षक आईटीबीपी उ.सीमांत संजय गुंज्याल, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून मनु महाराज, सैनानी भानु प्रताप, किसान उत्पादक आयोजक प्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी एवं हिमवीर परिजन समारोह में उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय