Monday, April 21, 2025

एयर मार्शल अरोड़ा ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली -एयर मार्शल अजय कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार को वायु सेना के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस के पद का कार्यभार संभाला।

एयर मार्शल अरोड़ा ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें अगस्त 1986 में वायुसेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। वह एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद से स्नातक हैं।

उन्होंने अपने 38 साल के शानदार करियर में प्रमुख कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया है। मौजूदा पद को संभालने से पहले वह महानिदेशक (विमान) थे। अधिकारी को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए वर्ष 2018 में विशिष्ट सेवा पदक और 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  आरजेडी और कांग्रेस को देश में बदलाव नहीं दिखता तो चश्मा पहन लें- गिरिराज सिंह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय