Saturday, April 26, 2025

कांग्रेस की आगामी परिवर्तन संकल्प यात्रा भाईचारे का पैगाम देने के लिए: अजय राय

मेरठ। मेरठ में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसियों में जोश भरा और कहा कि कांग्रेस की आगामी परिवर्तन संकल्प यात्रा भाईचारे का पैगाम देने के लिए होगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया आज सुभाष चन्द्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी के कमांडर रहे जनरल शाहनवाज खान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स मेरठ में संपन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में कांग्रेस जनों और आम जनों ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि के तौर पर श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने शाहनवाज खान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य कि बात है कि जनरल शाहनवाज खान जैसी शख्सियत का जुड़ाव मेरठ से रहा। वो सुभाष चंद्र बोस के साथ जनरल रहे, फ्रीडम फाइटर रहे, मेरठ से सांसद रहे केंद्रीय मंत्री रहे। ऐसे महान लोग धरोहर हैं देश की। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है।

[irp cats=”24”]

यात्रा का नाम परिवर्तन संकल्प यात्रा है। कांग्रेस की आगामी परिवर्तन संकल्प यात्रा देश के क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सैनानियों , शहीदों की विरासत को बचाने के लिए प्यार मोहब्बत भाईचारे का पैगाम देने के लिए होगी। यह यात्रा पहले चरण में सहारनपुर से शुरू होकर सीतापुर तक जाएगी। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी चल रही है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलायंस की सरकार देश में बनेगी।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज देश प्रदेश में जिस तरह नफरती माहौल बनाए जाने लगा है उसका बचाव ही सिर्फ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। क्योंकि कांग्रेस तोड़ने नही जोड़ने की बात करती है।

विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंखयक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि एक विचारधारा साजिश करके इतिहास मिटाना चाहते हैं।  परंतु ऐसे आयोजनों से इतिहास हमेशा जिंदा रहेगा। देश के लिए सभी वर्गों, तबकों और धर्मों के लोगों ने कुर्बानी दी है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. यूसुफ कुरैशी ने कहा कि जनरल शाहनवाज खान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में मेजर जनरल थे, जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जमकर संघर्ष किया था। उन्होंने लाल किले से ब्रिटिश हुकूमत का झंडा उतार दिया था और तिरंगा फहरा दिया था। देश को आजादी मिलने के बाद, वे उत्तर प्रदेश के मेरठ से चार बार सांसद रहे थे और केंद्रीय मंत्री रहे। उनकी सरपरस्ती में काम करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि जनरल शाहनवाज खान ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के संपर्क में आने के बाद, कई क्रांतिकारियों को आजाद हिंद फौज में भर्ती करवाया था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ दी थी, जिसकी वजह से ब्रिटिश हुकूमत ने उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दायर किया था, पर इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और वे अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। जब भारत आजाद हुआ तो वे कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए। उनके कार्यकाल में मेरठ में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने हमेशा भाईचारे का पैगाम दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि इसके अलावा हेमंत प्रधान, शहजाद यूसुफ, अभिमन्यु त्यागी, नवाब बागपत अहमद हमीद, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, डॉ हाशिम रज़ा, आदित्य शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, बबिता गुर्जर, एआईसीसी अनिल शर्मा, जफरुल्लाह खान, ने मंच को संबोधित कर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को सबके सामने बताया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय