Thursday, March 13, 2025

रमजान के जुमा की नमाज का समय बदला, होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होली पर्व के मद्देनजर रमजान के दूसरे जुमा की नमाज के समय में तालमेल रखने को लेकर की गयी अपील का असर हुआ है। इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जुमा की नमाज का समय आगे बढ़ा दिया है।

इरफान सोलंकी की फर्जी आधार कार्ड मामले में भी जमानत मंजूर,अब एक मामला शेष

 

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसा कि 14 मार्च, शुक्रवार के दिन होली का त्योहार है। उसी दिन रमजान का दूसरा जुमा भी है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी कर जुमा की नमाज का समय आगे बढ़ा दिया है। फिरंगी महली ने कहा कि हम जुमा की नमाज का समय बदल रहे हैं तो हमारे हिंदू भाइयों ने भी कई जगहों पर होली के जुलूस का समय बदल दिया है। आपसी सौहार्द की यही पहचान है।

महिला सिपाहियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में होली के आयोजन को देखते हुए ज्यादातर मस्जिद कमेटियों ने मस्जिदों के ऊपर तिरपाल लगाने का निर्णय लिया है। परिणाम स्वरूप मस्जिदों पर तिरपाल या चादर लगाए जा रहे हैं। होली के अवसर पर मस्जिदों के आसपास प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देश पर सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार सतीश मलिक के यहां से चोरी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद, बदमाश गिरफ्तार

होली पर्व पर सम्भल जिले में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सम्भल की जामा मस्जिद सहित दस मस्जिदों को पन्नी से ढका गया है। होली के चौपाई जुलूस के वहां से गुजरने के 24 घंटे बाद तक मस्जिद को ढक कर रखा जाएगा। जामा मस्जिद विवाद को देखते हुए होली पर मस्जिद के चारों ओर पुलिस ने कड़ा पहरा बैठा दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय