Tuesday, April 29, 2025

ब्राह्मणों का ‘मांगने-खाने का काम’ से भड़का समाज, हरेंद्र मलिक को समर्थन का किया ऐलान

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित रॉयल फार्म में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। ब्राह्मण सम्मेलन की अध्यक्षता माया प्रकाश शर्मा ने की। ब्राह्मण सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के हज़ारों लोग पहुंचे। सम्मेलन के दौरान ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों ने भाजपा द्वारा ब्राह्मणों के किये गए शोषण का विरोध कर लोकसभा चुनाव में वोट की चोट देकर रोष प्रकट करने का संकल्प लिया। वहीं लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी को समर्थन का ऐलान कर दिया हैं।

सम्मेलन के दौरान सपा नेता राकेश शर्मा भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेता सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में बीजेपी नेताओं ने ब्राह्मण समाज पर गलत टिप्पणी करने का काम किया हैं।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को मांगने खाने वाला समाज बताने वाला बयान समाज का अपमान है और समाज अपनी इस बेइज्जती का बदला भाजपा को वोट की चोट देकर लेगा। ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों ने सपा विधायक पंकज मलिक को बैठक में बुलाकर समर्थन देने एवं तन मन धन से साथ रहने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी के लिए पूजनीय होते हैं। ब्राह्मण सम्मेलन में हजारों की तादाद में समाज के लोगो ने इकटठा होकर एकजुटता का परिचय दिया है। वहीं लोकसभा चुनाव में समाजवादी को समर्थन देने का संकल्प लिया है।

ब्राह्मण सम्मेलन में माया प्रकाश शर्मा, अमलेश शर्मा, देवी दयाल शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, सुबोध शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजकिशोर शर्मा व रजत शर्मा ने भी विचार रखे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय